ऋषिकेशसियासत

Action: कांग्रेस ने महिला नेत्री समेत चार लोगों को पार्टी से निकाला

Rishikesh Congress : ऋषिकेश। कांग्रेस महानगर इकाई ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में चार नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष का नाम भी शामिल है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने जारी बयान में यह जानकारी दी है। बताया कि संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल कांग्रेस नेता लल्लन राजभर, त्रिलोकीनाथ तिवारी, शैलेंद्र गुप्ता को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा निष्क्रियता के चलते महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नीलम तिवारी को भी प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल की संस्तुति पर निष्कासित कर दिया गया है। यह लोग बीते कुछ महीनों से संगठन की बैठकों में सम्मिलित होने की बजाए पार्टी विरोधी कार्य कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button