देहरादून

कोश्यारी के व्यक्तित्व पर आधारित किताब ‘पर्वत से सागर तक’ लोकार्पित

देहरादून, 14 नवम्बर (जगमोहन रौतेला)। दून विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी के व्यक्तित्व एवं जीवन यात्रा पर आधारित डॉ. हरीश चन्द्र अंडोला की पुस्तक ‘पर्वत से सागर तकः भगत सिंह कोश्यारी’ का लोकार्पण किया।

कुनाल बुक्स दिल्ली के प्रेम सिंह बिष्ट द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक की परिकल्पना व भूमिका तैयार करने में कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज क्वैराली बागेश्वर के प्रधानाचार्य कैलाश अंडोला कर मार्गदर्शन रहा।

सम्मेलन में रसायन विज्ञान से संबंधित तीन अन्य पुस्तकों ‘फिजिकल एंड एनालिटिकल केमिस्ट्री’, ‘केमिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट’ और ‘केमिकल एनालिसिस-2’ का भी मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। इन पुस्तकों का लेखन डॉ. हरीश चन्द्र अंडोला, डॉ. सुरेश चन्द्र अंडोला, डॉ. रीना पुरोहित व डॉ. विपिन चन्द्र जोशी ने किया है।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मंत्री भरत चौधरी, विधायक विनोद चमोली, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, प्रसून जोशी, दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल, डीन प्रो. हरीश चन्द्र पुरोहित, प्रशांत मेहता, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, प्रो एमएसएम रावत, प्रो केडी पुरोहित, उच्च शिक्षा के प्रभारी निदेशक डॉ. आनंद सिंह उनियाल, मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री गोविन्द सिंह, कैलाश अंडोला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button