कांग्रेसियों ने उठाया स्ट्रीट लाइट की गुणवत्ता का मुद्दा

Rishikesh News : ऋषिकेश। बाइपास मार्ग और प्रगति विहार में लगाई गई सजावटी स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सजावटी स्ट्रीट लाइट की केबिल बिछाए जाने के तौर तरीके पर सवाल उठाते हुए भविष्य में खतरे का अंदेशा जताया।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में सजवटी लाइट से संबंधित प्रकरण के समाधान की मांग उठाई। बताया कि प्रगति विहार, बाइपास मार्ग पर ओएनजीसी के सहयोग से पल फाउण्डेशन के सहयोग से सजावटी स्ट्रीट लाईटें लगाई गई हैं। जिसके लिए कार्यदायी संस्था द्वारा भूमिगत केबिल को मानक के विपरीत बिछाया गया है।
उन्होंने सजावटी स्ट्रीट लाइट लगाने में घटिया गुणवत्ता का भी आरोप लगाया है। बताया कि कई जगह केबिल को नालियों, घरों के रैम्प के नीचे से बिछाया गया है। कई जगह पोल की अर्थिंग तक नहीं की गई है। बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन उनके द्वारा शिकायतों को अनसुना किया जा रहा है। जिससे भविष्य में खतरे का अंदेशा बना हुआ है।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन से संबंधित मामले में निराकरण की मांग की है। साथ ही सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
मौके पर जयेंन्द्र रमोला, दीप शर्मा, महंत विनय सारस्वत, शैलेंद्र बिष्ट, मदन मोहन शर्मा, ऋषि सिंघल, बी.एस.पयाल, रुकम पोखरियाल, राजेंद्र कोठारी, विजयलक्ष्मी शर्मा, मधु जोशी, मुन्नी देवी, आनंदी देवी, मालती तिवारी, देवेश्वर रतूड़ी, जगदीश थपलियाल, संजय नेगी, संजय शर्मा, सहदेव सिंह राठौर, डी.एस. बुटोला, अशोक शर्मा, सरोजिनी थपलियाल, ममता रमोला, प्रवीण जाटव, मनीष जाटव, राजेश शर्मा, करमचंद, कमल सिंह, ओम सिंह पवार, आदित्य झा, सचिन शर्मा, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद थै।