उत्तराखंड

Uttarakhand: सीएम ने 4 विधानसभाओं को दी 355 करोड़ की सौगात

काशीपुर में किया 113 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Uttarakhand CM Dhami’s Program काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को 355.27 करोड़ की 113 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिसमें 287.36 करोड़ की 102 योजनाओं का शिलान्यास व 67.91 करोड़ की 11 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। सभी योजनाएं काशीपुर, जसपुर, बाजपुर और गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल निगम, जल संस्थान व लोक निर्माण विभाग की लगभग 287.36 करोड़ से अधिक की 102 योजनाओं का शिलान्यास और जल निगम, जल संस्थान ग्रामीण निर्माण विभाग व लोक निर्माण विभाग की लगभग 67.91 करोड़ से अधिक की 11 योजनाओं के पूर्ण होने पर संबधित विधानसभा क्षेत्रों में विकास के एक नए युग का सूत्रपात होगा। कहा कि इससे निश्चित ही विकास कार्यों को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि काशीपुर औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित हो रहा है यहां पर समुचित विकास की जो भी आवश्यकताएं हैं उनकी हम समीक्षा कर रहे हैं। उद्योगपतियों के साथ बीते दिनों हुई बैठक में उनकी समस्याओं पर मंथन भी किया है। जिस पर कुछ त्वरित निर्णय लिए हैं। दीर्घकालिक निर्णय भी शीघ्र लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में 9 वर्षों में डेढ़ लाख करोड़ से भी ज्यादा की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। उनका यहां से कर्म और मर्म का रिश्ता है।

उन्होंने कहा कि नये जिलों के सृजन के लिए एक कमेटी काम कर रही है और कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद जिले बनाए जाएंगे। विधायकों के साथ मिलकर उनके क्षेत्रों के विकास का पहिया तेजी से चलाया जाएगा। काशीपुर के बाईपास और फ़्लाईओवर के जल्द निर्माण की बात भी उन्होंने कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता को बेहतर सरकार देना हमारा प्रयास है जिससे लोगों की बात सरकार तक पहुंचे और सभी की समस्या का समाधान हो। जीरो टॉलरेन्स पर काम करते हुए प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करना हमारा उद्देश्य है। उत्तराखंड राज्य हित में जिन फैसलों की आवश्यकता होगी वह लिए जाएंगे।

सीएम कहा कि 22 वर्ष का युवा उत्तराखंड, अब नए जोश और नई उमंग के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम बाबा केदार की धरती से प्रधानमंत्री द्वारा कहे गए कथन ’21वीं सदी का तीसरा दशक, उत्तराखंड का दशक होगा’ को चरितार्थ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कहा कि एक नई कार्य संस्कृति और सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र को लेकर हमारी सरकार प्रदेश में पूर्ण सुशासन स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट 30 जून तक तैयार हो जाएगा, जो कि पूरे राष्ट्र के लिए मॉडल बनने वाला है। उन्होने सभी राज्यों से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का आह्वान किया। कहा कि कठोर भू-कानून बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। राज्य लैंड जिहाद और अवैध अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि हमने एक वर्ष के अन्दर तीन गैस सिलेंडर निःशुल्क देने का काम किया। आज एक लाख 81 हजार परिवारों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने का काम कर रहे हैं। उत्तराखंड में 15 लाख के सापेक्ष 11 लाख 30 हजार घरों को पेयजल उपलब्ध करा दिया गया है।

कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, आदेश सिंह चौहान, अरविंद पांडे, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, राकेश तिवारी, विकास शर्मा, राजेश कुमार, गुरविन्दर सिंह चंडोक, खिलेन्द्र चौधरी, राम महरोत्रा, अभिषेक गोयल, मोहन बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button