
Rishikesh News: ऋषिकेश। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हादसे के 135 दिन बाद एम्स में मृत्यु हो गई। हादसे के बाद उनका एम्स में उपचार चल रहा था। उपजिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने यह जानकारी दी।
बता दें कि 26 अप्रैल को रुड़की से लक्सर लौटते समय लंढौरा के पास एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी थी, टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहन के पखच्चे उड़ गए थे। जिसमें ड्राइवर गोविंद राम की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, उन्हें गंभीर अवस्था में पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
एम्स में उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया था। उनकी गर्दन, छाती और सिर पर गंभीर चोटें आई थी। इलाज के दौरान उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। बृहस्पतिवार को करीब 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई।