Dehradun: जनसुनवाई में सीएम धामी ने दिए जरूरी निर्देश

देहरादून, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
इसबीच सीएम धामी ने कहा कि आमजन का सरकार से सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावी बनाता है। जनसुनवाई उन्हें अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचाने का मौका देती है।
इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री को सड़क, संपर्क मार्ग, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, सिंचाई, रोजगार, स्थानांतरण आदि जुड़े मामले रखे। सीएम ने अधिकारियों से प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए पात्रता व नियमों के अनुरूप जरूरी कार्यवाही करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनभावनाओं और जनअपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि आमजन से जुड़े मामलों में मानवीय दृष्टिकोण के साथ नियमों के अनुरूप समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मौके पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव जेसी काण्डपाल आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।



