उत्तरकाशी। धरासू-बड़ेथी-बनचोरा मोटर मार्ग पर गुनाली के पास एक कार के अनियंत्रित होकर खाई के गिरने की खबर है। हादसे में वन दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार दोपहर की है। वन दरोगा मूर्ति राम बलूनी (59) पुत्र कमलनयन बलूनी निवासी जखारी और रोशन लाल पुत्र दलपति राम निवासी डांग ब्रह्मखाल कार से जा रहे थे। इसबीच अचानक ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू शुरू किया। दोनों को खाई से किसी तरह बाहर निकाला। मगर, तब तक मूर्तिराम बलूनी की मौत हो गई थी। जबकि रोशन लाल गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने घायल रोशनलाल को हॉस्पिटल पहुंचाया। मूर्तिराम के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मूर्तिराम बलूनी दिवारीखाल में और रोशनलाल हातड़ में वन दारोगा पद पर तैनात हैं।