देहरादूनयुवा

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर 35,000 छात्रों ने लिखे निबंध

देहरादून, 18 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर शुरू ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को छात्रों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। ‘सीएम विद्यार्थी मंथन डॉट कॉम’ पोर्टल पर अब तक 35 हजार से अधिक छात्रों ने अपने निबंध अपलोड किए हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने 10 अगस्त को कक्षा 11वीं और 12वीं के करीब तीन लाख छात्रों के साथ ऑनलाइन मंथन के दौरान उन्हें राज्य के विकास को लेकर अपने विजन पर निबंध लिखने का आह्वान किया था। उनसे पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी आदि विषयों पर साझा करने के लिए कहा गया था।

सीएम धामी ने कहा था कि श्रेष्ठ विचारों का स्वयं अवलोकन कर उन्हें राज्य की नीतियों में शामिल किया जाएगा। अभियान के तहत 140 श्रेष्ठ विचार देने वाले विद्यार्थियों को शासन के सचिवों के साथ विचार-विमर्श करने और मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। ऐसे विद्यार्थियों को करियर व परीक्षा तैयारियों के लिए छात्रवृत्ति व पुरस्कार भी दिया जाएगा।

संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। बताया कि 24 अगस्त तक पोर्टल पर निबंध अपलोड किए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button