Uttarakhand: पंचायतकर्मियों की हड़ताल अवधि उपार्जित अवकाश में समायोजितः महाराज

देहरादून। पंचायत सेवा परिषद ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शनल मर्जर के विरोध में 12 दिन (17 से 28 जनवरी 2023) की हड़ताल अवधि को उपार्जित अवकाश में समायोजित कर दिया है। इससे इन कार्मिकों को हड़ताल अवधि में कटे वेतन का भी लाभ मिल सकेगा।
यह जानकारी पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने दी है। बताया कि पंचायत सेवा परिषद द्वारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शनल मर्जर के विरोध में 12 दिन (17 से 28 जनवरी 2023) को हड़ताल की गई थी।
उन्होंने बताया कि हड़ताल की अवधि को उपार्जित अवकाश में समायोजित करने की पंचायत कर्मियों की मांग पर कैबिनेट ने अपनी मोहर लगा दी है। जिससे अब इन कार्मिकों के सेवा संबंधी प्रकरणों का समाधान संभव हो पाएगा। साथ ही हड़ताल अवधि में कटे वेतन का भुगतान भी किया जाएगा।
महाराज ने कहा कि राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ी है, उनके हितों का हमेशा ध्यान रखा जाएगा। कहा कि पंचायतकर्मी भी पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक मेहनत व ईमानदारी से कार्य करें।