
शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव प्रदेश अध्यक्ष गणेश गौदियाल की मौजूदगी में 2022 के चुनाव को लेकर समितियों के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान समितियों के अब तक कार्यों की जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें पार्टी की मजबूती और चुनाव में जीत के लिए जुटने को कहा।
हरिपुरकलां स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश चुनाव समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयोजकों की चुनाव तैयारियों समेत समितियों के कार्यों पर चर्चा की। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक जयेन्द्र रमोला ने बताया कि बैठक में समितियों के कार्यों की जानकारी ली गई। ब्लॉक स्तर पर संगठन की मजबूती और परिवर्तन यात्रा में समितियों को सक्रिय रहने को कहा गया है।
इस दौरान समितियों को 2022 के आम चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने जरूरी निर्देश भी दिए। कहा कि चुनाव में जीत के लिए हरस्तर पर कार्य करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटना होगा।