ऋषिकेश

वीकेंड में गंगा तटों पर सुरक्षा एजेंसियां रही अलर्ट

एसडीआरएफ, जलपुलिस, रेस्क्यू टीमें तैनात, सुरक्षित घाटों पर स्नान की अपील

ऋषिकेश। वीकेंड के दौरान ऋषिकेश में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के दृष्टिगत गंगातटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसडीआरएफ, आपदा राहत दल, जल पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों की वाटर रेस्क्यू टीमें विभिन्न घाटों और संवेदनशील स्थलों पर सक्रिय रूप से तैनात हैं।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ती भीड़ के मद्देनजर श्रद्धालुओं व पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। रेस्क्यू कर्मियों द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि गंगा नदी का जलस्तर किसी भी समय अचानक बढ़ सकता है, इसलिए केवल किनारे पर रहकर ही स्नान करें और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें।

सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से प्रतिबंधित घाटों और असुरक्षित स्थानों पर जाने से परहेज करने और केवल सुरक्षाकर्मी और रेस्क्यू टीमों की तैनाती वाले घाटों पर ही स्नान की अपील की है। ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

वाटर रेस्क्यू टीमों द्वारा माइक से बताया जा रहा है कि गंगा का जलस्तर समय-समय पर बदलता रहता है, इसलिए लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, किनारे पर ही स्नान करने और घाटों पर भीड़ न लगाने की अपील की गई है।

यह संदेश भी दिया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों सहयोग के साथ ही सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। आपात स्थिति में तत्काल निकटतम सुरक्षाकर्मी या रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button