सीएम धामी ने केशव नेगी प्रकरण में रेखा गुप्ता से की बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
धामी ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जांच पूरी तरह तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। कहा कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष व पारदर्शी जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाने का कार्य करेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच एजेंसियां निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।



