ऋषिकेश
Rishikesh: एसबीएम के एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण

ऋषिकेश। विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी की अगुवाई में एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण किया।
कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, अमलतास, आंवला, नीम, अर्जुन, शहतूत और जामुन आदि औषधीय व फलदार पौधे रोपे। इस अवस पर प्रधानाचार्य त्रिपाठी ने प्रत्येक व्यक्ति को वर्षा ऋतु में पौधरोपण की अपील की।
सीनियर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ने कहा कि लगाए गए पौधों से भविष्य में शुद्ध ऑक्सीजन, फल और औषधीय लाभ मिलेगा। जूनियर विंग एनसीसी अधिकारी विकास नेगी ने कहा ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने को पौधरोपण जरूरी है।
मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता रंजन अंथवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुमित्रा मेहर, किशोर कुमार, हरमा बिष्ट, सोहन सिंह, किशन थापा आदि मौजूद थे।



