भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनरल खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा जिला कार्यालय में विधायक अग्रवाल और कार्यकर्ताओं ने जनरल खंडूड़ी की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। अग्रवाल ने कहा कि सैन्य पृष्ठभूमि से पहली बार सांसद, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री पद तक जनरल खंडूड़ी ने उत्तराखंड राज्य की निष्ठापूर्वक सेवा की। वे एक ईमानदार, अनुशासित एवं कर्मठ नेता के रूप में सदैव स्मरण किए जाएंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, दीपक धमीजा, कपिल गुप्ता, राजू शर्मा, राजपाल ठाकुर, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, आशु डंग, राजेश दिवाकर, राजेंद्र बिजल्वाण, गंभीर मेवाड़, चंदू यादव, जयप्रकाश ठेकेदार, राम सिंह पंवार, राकेश पार्चा, अमन पांडे, अविनाश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।



