यात्रा-पर्यटन

हमारा प्रयास, सुखद यादें साथ ले जाएं श्रद्धालुः धामी

चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारियों, कार्मिकों, लोगों से सहयोग की अपील

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में 19 अप्रैल (कल) से प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना की है। कहा कि बाबा केदार, मां गंगोत्री, मां यमुनोत्री और बदरी विशाल से प्रार्थना हैं कि इस वर्ष भी चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न हो।

उन्होंने विश्वास जताया, इस वर्ष की चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी। राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए प्रयासरत है। प्रत्येक स्तर परयात्रा संबंधी तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि जो भी श्रद्धालु, यात्रा पर आएं, वे देवभूमि उत्तराखंड में बिताए समय की स्वर्णिम यादों को साथ लेकर जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य के लिए एक उत्सव के समान है। यात्रा में देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखण्ड आते हैं। श्रद्धालुओं की सफल यात्रा के लिए हम सबको सहयोगी बनना होगा। ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु हमारी देवभूमि के संदेश को देश व दुनिया में पहुंचाने में भी मददगार बने।

मुख्यमंत्री ने यात्रा में लगे सफाई कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वे सभी यात्रा व्यवस्था के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें, ताकि यात्रा में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button