कराटे बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ी हुए सम्मानित
बच्चों से मोबाइल से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का आह्वान

ऋषिकेश, 19 जुलाई। रेन बुकई कराटे एकेडमी की ओर से रामलीला भवन आईडीपीएल में कराटे बेल्ट परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष अविनाश सेमल्टी और समाजसेवी आशुतोष शर्मा ने खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि बच्चों में मोबाइल फोन का बढ़ता उपयोग चिंता का विषय है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों, कराटे आदि से जोड़ने का आह्वान किया। ताकि बच्चों में आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का विकास हो सके।
एकेडमी संस्थापक कमल सिंह बिष्ट ने बताया कि बेल्ट परीक्षा में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि अविका, सुहानी, शौर्य, विराज, आरव सिंह, उत्कर्ष, आनंद भट्ट, अभिनव व जीविका ने येलो बेल्ट हासिल किया।
जबकि, अभिनव शाही, अविरल सिंह, अनिरुद्ध, सूर्यांश, एंजेल, शिवांश ने येलो सीनियर बेल्ट, आरव, पायल, शाश्वत, वेदांश, प्रतिष्ठा, जीनल, पार्थेश, दक्ष लोधी, वृषांक, अथर्व गौतम ने ब्लू बेल्ट, आरोही, जतिन, अक्षय, कार्तिक, अनन्या ने ग्रीन बेल्ट, आशी व विदुषी ने ग्रीन सीनियर बेल्ट और देवराज व विक्की चौधरी ने ब्राउन बेल्ट हासिल किया।



