Rishikesh: बापूग्राम मामले में गुमराह कर रहे कुछ लोगः प्रेमचंद

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बापूग्राम वन विभाग प्रकरण में कार्यवाही को लेकर अपना पक्ष रखा। कहा कि कुछ लोग मामले में लोगों को गुमराह कर रहे हैं। राज्य सरकार समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
शिवाजीनगर में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनसभा आयोजित हुई। इस दौरान विधायक अग्रवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के शुभारंभ समारोह में उन्होंने बापूग्राम वन भूमि मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष उठाया, जिस पर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन मिला है।
कार्यक्रम में अग्रवाल ने कक्ष और मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से 13 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं वक्ताओं ने क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं में हुए सुधार के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत, रणजीत सिंह, पिंकी धस्माना, राहुल कश्यप, बरकत अली, विनय पासवान, नानक गुप्ता, सचिन अग्रवाल, बिंदु, पूनम ड़ोभाल, मनोरमा देवी, राजेंद्र गुप्ता, राजेश राजभर, हरिहर गुप्ता, रामस्वरूप यादव, राम सरेमन यादव, निक्की मिश्रा, संजय राजभर, बबली देवी, मनोज आदि मौजूद रहे।



