Rishikesh: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

ऋषिकेश, 3 सितंबर। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने तीन सितंबर 1994 को शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया।
गुरुवार को आईएसबीटी स्थित शहीद स्थल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारी दीपक वालिया, राजेश लखेड़ा, बलवंत सिंह जगवान, पृथ्वी सिंह बिष्ट और राकेश देवरानी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्हांने शहीदों के सपनों के अनुरूप एक बेहतर उत्तराखंड के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प भी जताया।
मौके पर गंभीर सिंह मेवाड़, संजय शास्त्री, रुकम पोखरियाल, महेंद्र बिष्ट, बलबीर सिंह नेगी, बर सिंह बर्त्वाल, चंदन पंवार, गुलाब सिंह रावत, कुसुमलता शर्मा, जयंती नेगी, लक्ष्मी बुड़ाकोटी, कमला पोखरियाल, सत्तू रांगड़, शीला, रमेश रतूड़ी, पुष्पा रावत, विनोद लखेड़ा, रामेश्वरी रावत, जय डोभाल, मंजू गैरोला, शकुंतला नेगी, प्रेम सिंह रावत, शकुंतला बिष्ट, चैता कंडवाल आदि मौजूद रहे।



