300 से अधिक लोगों ने उठाया जनसेवा शिविर का लाभ
नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा व्यापार सभा भवन में शिविर आयोजित

ऋषिकेश 18 जुलाई। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से व्यापार सभा भवन में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सरकारी विभागों के 20 से अधिक स्टॉल का 300 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।
शनिवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मेयर शंभू पासवान, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र तड़ियाल, महामंत्री प्रतीक कालिया, सफाई आयोग सदस्य राकेश पारछा, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल ने किया।
विश्वास डाबर ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से जहां शासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ, वहीं अभियान सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रभावी सिद्ध हुआ है।
मेयर पासवान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन, उद्योग, निवेश व हवाई संपर्क समेत हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
इन विभागों ने लगाए शिविर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पशुपालन विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखंड स्टेट आयुष मिशन सोसाइटी, सीमा डेंटल कॉलेज, होम्योपैथिक चिकित्सा, जिला सैनिक कल्याण विभाग, कृषि विभाग, जिला उद्योग केंद्र, राजस्व विभाग, विभिन्न बैंक के अधिकृत कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग, खाद्यपूर्ति विभाग, यूपीसीएल, जल संस्थान व बाल विकास आदि।
यह रहे कार्यक्रम में मौजूद
एसडीएम कुमकुम जोशी, उपनगर आयुक्त अंकिता जोशी, एआरटीओ रश्मि पंत, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, अमन कुमार, सिटी मिशन मैनेजर वरुण मल्होत्रा, पार्षद माधवी गुप्ता, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।



