ऋषिकेश

Rishikesh: महापौर व पार्षदों ने किया लालपानी प्लांट का निरीक्षण

ऋषिकेश। नगर निगम महापौर शंभू पासवान ने पार्षदों के साथ लालपानी स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था और वर्तमान संचालन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को न्यायालय के मानकों के अनुरूप सभी कार्यों को पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

महापौर शंभू पासवान ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि प्लांट की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना और पर्यावरणीय नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है।

इस दौरान पार्षदों ने भी प्लांट के बेहतर संचालन और सुधार के लिए सुझाव दिए। नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में इस संयुक्त निरीक्षण को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मौके पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, पार्षद सत्या कपरुवाण, भगवान सिंह पंवार, रामकुमार सेंगर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button