धर्म कर्म

चंद्रग्रहणः ऐसा रहेगा साल के आखिरी ग्रहण का असर

Lunar Eclipse 2022: इसवर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण कल (मंगलवार 8 नवंबर 2022) को लगेगा। एक पखवाड़े में सूर्य और चंद्र ग्रहण का लगना राजसत्ता के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। अगले छह महीने में सत्ता से जुड़े किसी राजनेता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। यह कहना है ज्योतिषाचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल का।

आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल के अनुसार आज 7 नवंबर 2022 को सायंकाल 4:18 से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रही है। इसलिए प्रदोष काल में तिथि की स्थिति में देव दीपावली आज ही मनाया जाना शास्त्र सम्मत होगा। पूर्णमासी 8 नवंबर मंगलवार को सायंकाल 4:35 तक रहेगी, जबकि चंद्रग्रहण दोपहर 1:32 से प्रारंभ हो जाएगा। जिसका सूतक काल ठीक 8 घंटे पहले प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण सायंकाल 7:27 तक रहेगा।

डॉ. घिल्डियाल ने बताया कि चंद्रग्रहण देश में शाम 5:32 बजे पर दिखाई देगा। जिसका समापन 6:18 पर हो जाएगा इसलिए इस अविधि में लोगों को विशेष रूप से सावधानियां रखनी होंगी। बताया कि एक पखवाड़े के अंदर सूर्य ग्रहण के बाद चंद्रग्रहण का होना राज्य सत्ता के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके फलस्वरूप 6 माह के अंदर सत्ता से जुड़े हुए किसी बड़े नेता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है।

उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र पर घटित हो रहा है। जिसका जातकों की सभी राशियों पर अलग-अलग असर रहेगा।

मेष राशि – इस राशि पर चंद्रग्रहण घटित होने से संबंधित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं। धन, पद, प्रतिष्ठा का नुकसान हो सकता है।

वृष राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण खर्चों को लेकर आ रहा है। अनावश्यक खर्च होंगे, दूर की यात्राएं भी हो सकती है। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

मिथुन राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण वरदान साबित हो सकता है। यदि चंद्रमा और बृहस्पति की स्थिति कुंडली में ठीक हो तब। परंतु यदि इन ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है तो धन पद प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है।

कर्क राशि – इस राशि वालों के लिए ग्रहण की स्थिति ठीक है। सभी प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे, परंतु कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ठीक ना हो तो कफ एवं हृदय संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

सिंह राशि – भाग्य भाव में ग्रहण घटित होने से भाग्य में अचानक रुकावटें, कार्यों में अनावश्यक विलंब , संतान को कष्ट हो सकता है अपनी कुंडली दिखाकर परामर्श अवश्य लें।

कन्या राशि – राशि से अष्टम स्थान में ग्रहण घटित होने से दुर्घटना का योग बना हुआ है। ग्रहण के 1 हफ्ते तक दूर की यात्राएं न करने में ही भलाई है।

तुला राशि – इस राशि के लोगों के दांपत्य जीवन में चंद्रग्रहण उथल-पुथल मचा सकता है। पत्नी को स्वास्थ्य कष्ट, पुत्री को अथवा मां को कष्ट हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि – शत्रुओं का विनाश होगा, मुकदमे बाजी में विजय प्राप्त होगी, नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है।

धनु राशि – संतान को कष्ट होने की प्रबल संभावना, स्वयं की बुद्धि भ्रमित रहेगी, बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि – वाहन दुर्घटना का योग तथा जमीन, जायदाद संबंधी नुकसान होने की संभावना रहेगी। घर में किसी बुजुर्ग को तकलीफ हो सकती है।

कुंभ राशि – भाइयों से लड़ाई झगड़ा एवं आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धन का नुकसान भी हो सकता है। अपनी कुंडली का विश्लेषण अवश्य कराएं।

मीन राशि – इस राशि के लोगों के लिए ग्रहण लाभदायक रहेगा। धन, पद, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। परंतु स्वास्थ्य संबंधी नुकसान होने की संभावना है। सावधान रहें।

(ज्योतिषाचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल कुंडली, हस्तरेखा और वास्तु शास्त्र के मर्मज्ञ के साथ-साथ यंत्र साधना के अच्छे जानकार हैं। आप उनसे संपर्क कर सकते हैं। निवास’ 56/1 धर्मपुर, देहरादून, उत्तराखंड। मोबाइल -9411153845)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button