देहरादून

पर्यटन मंत्री महाराज से मिले आईटीबीपी के महानिरीक्षक

देहरादून। प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पर्यटन विभाग के बीच समन्वय को लेकर अहम पहल की जा रही है।

सोमवार को आईटीबीपी के महानिरीक्षक मनु महाराज ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इसबीच सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन विकास को गति देने, विभागीय समन्वय को मजबूत करने और चारधाम यात्रा में आईटीबीपी के कार्यों पर चर्चा की गई। मौके पर उप महानिरीक्षक शैलेन्द्र जोशी भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button