देहरादून

केंद्र से अतिरिक्त बिजली और ₹7,800 करोड़ की मांग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की

देहरादून, 19 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत एवं आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उत्तराखंड की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

उन्होंने चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली बिजली की मांग को देखते हुए जुलाई माह के लिए केंद्रीय पूल से 150 मेगावाट और अगस्त के लिए 200 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध कराने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने राज्य की जलविद्युत एवं पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं को गति देने के लिए अगले पांच वर्षों में ₹7,800 करोड़ की सेंट्रल फाइनेंशियल असिस्टेंस (CFA)/वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) उपलब्ध कराने की मांग भी की। साथ ही उत्तराखंड को पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर पूंजीगत वित्तीय सहायता देने और परियोजनाओं की आर्थिक व्यवहार्यता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

बैठक में ऊर्जा सुरक्षा और ग्रिड स्थिरता को मजबूत करने के लिए 500 एमडब्ल्यूएच बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BES) परियोजना की स्वीकृत क्षमता बढ़ाकर 665 एमडब्ल्यूएच करने तथा संशोधित क्षमता के अनुरूप वायबिलिटी गैप फंडिंग उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने इन सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button