उत्तराखंडसियासत

मुख्यमंत्री ने रुड़की के लिए भी खोला विकास का पिटारा

बोले- उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने को तैयार हो रहा 10 वर्षों का रोडमैप

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देश में आदर्श राज्य स्थापित करने के लिए 10 वर्षों का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। सीएम ने रुड़की दौर के दौरान 5871.17 लाख की 56 योजनाओं का लोकार्पण और 1206.99 लाख की 11 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही मिनी स्टेडियम और जिला अस्पताल बनाने की घोषणाएं भी की।

शुक्रवार को नेहरु स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि सबसे पुरानी सैन्य छावनी और आईआईटी औद्योगिक संस्थान वाले शहर रुड़की के विकास में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

इसबीच धामी ने क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं भी की। जिसमें नेहरु स्टेडियम को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करना, राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड में खेलकूद प्रतियोगिताओं को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट और रनिंग ट्रैक बनाना शामिल है। उन्होंने सीवरेज योजना के रखरखाव और अनुरक्षण के लिए धन आवंटित करने की घोषणा की। साथ ही सिविल लाइन में नजूल भूमि की जांच कर नया शासनादेश जारी करने की बात कही। कहा कि संयुक्त चिकित्सालय को जिला अस्पताल में उच्चीकृत किया जाएगा।

मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, सांसद नरेश बंसल, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्णवाल आदि मौजूद थे।

विधानसभा वार शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने रुड़की विधानसभा हेतु कुल 2413.07 लाख की 29 योजनाओं का लोकार्पण एवं 274.85 लाख की 3 योजनाओं का शिलान्यास किया। झबरेड़ा विधानसभा हेतु कुल 3212.07 लाख की कुल 25 योजनाओं का लोकार्पण एवं 727.12 लाख की कुल 7 योजनाओं का शिलान्यास किया। भगवानपुर विधानसभा हेतु 246.03 लाख की 2 योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा पिरान कलियर विधानसभा हेतु 205.02 लाख की 1 योजना का शिलान्यास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button