Champawat By Election 2022: चंपावत विधानसभा उपचुनाव के रण में कांग्रेस ने भले ही एक नए चेहरे को सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने उतारा हो, लेकिन प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी ने जरूर बड़े नामों का जिक्र किया है। 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से लेकर तमाम अनुषांगिक संगठनों के नेता भी शामिल किए गए हैं।
देहरादून में एक दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर चंपावत उपचुनाव के लिए जारी 30 स्टार प्रचारकों की सूची की जानकारी प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने दी।
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, सांसद प्रदीप टम्टा, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत, विधायक मयूख महर, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह माहरा, विधायक तिलकराज बेहड, आदेश चौहान, गोपाल सिंह राणा, सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रणजीत सिह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, युकां प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष सेवादल राजेश रस्तोगी और प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई मोहन भंडारी का नाम शामिल है।
बताया कि अधिकृत प्रत्याशी निर्मला गहतोडी 11 मई को नामांकन दाखिल करेंगी। जिसमें प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।