उत्तराखंडहादसा

बोलेरो हादसे में 2 युवाओं की मौत, 8 घायल

मंदिर में पूजा कर घर वापस लौट रहे थे ग्रामीण, घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट। कैलबरिया मंदिर से पूजा कर वापस लौटते समय बोलेरो वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रह हैं। घायलों को अस्तताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार देर रात दो बजे की बताई जा रही है। लोहाघाट ब्लॉक के रेगडू गांव से कुछ दूरी पर स्थित कैलबरिया मंदिर में दो परिवारों की द्वारा पूजा का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए उनके नातेदार और ग्रामीण वाहनों से पहुंचे थे। पूजा के बाद सभी लोग वापस लौटे।


बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान करीब दो बजे रात बुलेरो वाहन संख्या- यूके 01 टीए, 1505 अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को खाई से बाहर निकाल उपचार के लिए लोहाघाट अस्पताल भेजा गया। जबकि हादसे में विशाल सिंह (18) पुत्र लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।


वहीं, गंभीर रूप से घायल ममता (22) पुत्री जगत राम को हायर सेंटर रेफर किया गया। जिसकी सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही रविवार सुबह मौत हो गई। इस हादसे में बोलेरो चालक मुकेश (32) हयात राम (55) तुलसी देवी (60) पूजा (29) राहुल (18) हेमा (26) घायल हो गए। जिनका लोहाघाट के सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button