उत्तराखंडसियासत

चंडीगढ़ में ‘आप’ की जीत, उत्तराखंड में उत्साह

पार्टीजनों ने बांटी आपस में मिठाईयां, प्रदेश में सरकार बनाने का दावा

ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में मिली अप्रत्याशित कामयाबी ने उत्तराखंड में भी पार्टी कार्यकर्ताओं जोश भर दिया है। इस जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपने उत्साह का इजहार किया। दावा किया कि केजरीवाल का विकास मॉडल उत्तराखंड में भी कामयाब होगा।

नेपालीफार्म स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ नगर निगम में 14 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने पर मिठाईयां बांटी। इस दौरान विधानसभा प्रभारी डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि चंडीगढ़ में आप की जीत पार्टी के बढ़ते जनाधार की तस्दीक करती है। देश आप को विकल्प के तौर पर देख रहा है। लोगां को दिल्ली सरकार का विकास मॉडल पसंद आ रहा है।

डॉ. नेगी ने कहा कि आप की सफलता का अगला पड़ाव उत्तराखंड होगा। राज्य में जनता भाजपा और कांग्रेस को नकार कर आप को सत्ता सौंपेगी। कहा कि इस कामयाबी ने कार्यकर्ताओं को उत्साह दोगुना कर दिया है। जो कि मिशन 2022 को फतह कर फलीभूत होगा।

मौके पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल, सीता पयाल, उषा बुडाकोटी, पूजा नेगी, सुषमा राणा, सरदार निर्मल सिंह, सरदार गुरुप्रीत सिंह, चंद्रमोहन भट्ट, अजय रावत, चन्द्र प्रकाश क्षेत्री, अभिषेक थापा, मनमोहन नेगी, नरेन सिंह, विक्रांत भारद्वाज, प्रभात झा, कमलेश जखमोला, अश्वनी सिंह, हिमांशु नेगी, नीरज कश्यप आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button