उत्तराखंडहादसा

Heavy Rain: यमकेश्वर प्रखंड के गांवों में भी बरपा कहर

Heavy Rain in Yamkeshwar Block: भारी बारिश के चलते यमकेश्वर प्रखंड के कई गांवों में नुकसान की खबरें हैं। बिनक में मकान की दीवार ढहने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। तालघाटी में भू-कटाव से कंडरह गांव को खतरा पैदा हो गया है। बैरागढ़ में कई वाहनों और मवेशियों के बहने की सूचना है।

उत्तराखंड में शुक्रवार की रातभर मूसलाधार बारिश ने हरतरफ तबाही के निशान छोड़ दिए हैं। देहरादून के रायपुर में बादल फटने की खबर के बाद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड के कई गांवों में भी बारिश ने कहर बरपाया है। क्षेत्र में बहने वाले नदी नालों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिनक गांव में एक मकान की दीवार ढहने से बुजुर्ग महिला दर्शनी देवी (70) की मौत हो गई है। महिला के शव को ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाला। वहीं, वीरकाटल में कुछ मकानों को क्षति पहुंचने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि तालघाटी का संपर्क कट गया है। यहां दिवोगी गांव को भी खासा नुकसान की बात बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार भू-कटाव के कारण गांव को भी खतरा बढ़ गया है।

बैरागढ़ में गदेरे में उफान से पर्यटकों के कई वाहनों बह गए, जबकि कुछ वाहन मलबे में दबे हैं। यहां कैंप और सैलानी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इसके अलावा मराल, खैरखाल और तलाईं गांवों में भी बारिश से नुकसान बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button