उत्तराखंडसियासत

आज आजादी के बलिदानियों को याद कर रहा पूरा देशः धामी

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत सीमांत गांव मलारी पहुंचे मुख्यमंत्री

har Ghar Tiranga: जोशीमठ (चमोली गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत गांव मलारी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय सेना, आईटीबीपी, सीमा सड़क संगठन और सीमांत के वाशिंदों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शिरकत की। कहस कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान और अभिमान है।

बुधवार को पहली बार सीमांत गांव मलारी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी कैंप में ध्वजारोहण किया। इसके बाद वह आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कहा कि यह महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है। कहा कि आज देश की आजादी के बलिदानियों को याद कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमाओं पर प्रहरी के रूप मे काम करने वाले क्षेत्रवासी और सीमा पर डटे जांबाजों की वजह से ही हम सब सुरक्षित है। कहा पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से विकास योजनाएं तैयार की जा रही है।

इबसीच सीएम ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। वहीं, गांव की महिलाओं ने सीएम को रक्षासूत्र बांधा। महिलाओं ने उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भी भेंट किया। इस दौरान धामी ने जन समस्याओं को सुनने के बाद मलारी में इद्रामणि मंदिर का जीर्णोद्वार, शिवालय मंदिर मार्ग और कागा से गरपक तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, जिला महामंत्री नवल भट्ट, नीति घाटी नंदादेवी समिति के अध्यक्ष डॉ. मान सिंह राणा, ग्राम प्रधान मंगल सिंह राणा, एसडीएम कुमकुम जोशी, एपीडी आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button