उत्तराखंडसियासत

फकोट में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

नरेंद्रनगर। कांग्रेस ने केद्र की भाजपा सरकार पर ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए फकोट ब्लॉक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी के मार्फत राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर हस्तक्षेप की मांग की।

शुक्रवार को फकोट स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर जुटे कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बीडीओ को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने कहा कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का नाजायज उपयोग कर लोकतंत्र का गला घोट रही है।

रावत ने कहा कि जब देश में लाखों युवा बेरोजगार है, तब भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे केसों के जरिए ध्यान भटकाने का काम कर रही है। कहा कि भाजपा का आमजन से कोई सरोकार नही। वह कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए ही काम कर रही है। आम आदमी खुद को ठगा महसूस कर रहा है।

वहीं, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कंडारी ने कहा कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही रवैये को कतई सहन नहीं करेगी। देशभर में इसके खिलाफ विरोध किया जाएगा। कांग्रेस अपनी बात जनता तक ले जाएगी।

प्रदर्शन में पूर्व दर्जाधारी रमेश उनियाल, जगमोहन भंडारी, जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, चैन सिंह बिष्ट, महावीर खरोला, मोहन सिंह रमोला, दिनेश सकलानी, अनिल भंडारी, वैशाख सिंह रमोला, बलदेव भंडारी, दीवान सिंह नेगी, विजेंद्र राणा, सुनील आर्य, नत्थी रावत, राजबीर भंडारी, पूर्ण पुंडीर, अनिल रावत आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button