Earthquake: उत्तराखंड में पिथौरागढ़ की धरती एक बार फिर से डोली। आज सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर भूकंप के झटके लगे, तो दहशत के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
बुधवार को सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में सुबह 10.03 बजे पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर बताई जा रही है। जौलजीबी और धारचूला के अलावा नेपाल की सीमा पर भी तेज झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग दहशत के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सुरक्षित जगह पहुंच गए। स्थिति सामान्य होने के बाद ही लोग घरों में वापस लौटे।
भूकंप के झटकों के बाद प्रशासन ने जिले के सभी प्रभावित क्षेत्रों में संबंधित विभागों नुकसान आदि की जानकारी हासिल की। बताया गया कि कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। अक्सर आ रहे भूकंप से लोग जरूर सहमे हुए हैं।