उत्तराखंडहादसा

Accident: रात हुई दुर्घटना, सुबह चला पता, 2 की मौत

नई टिहरी। प्रतापनगर के लंबगांव-बीजपुर मोटर मार्ग पर जलकूर गदेरे के समीप बीती रात सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह लगी।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात लंबगांव-बीजपुर मोटर मार्ग पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। रातभर घटना का पता नहीं चला। जिसके चलते डंपर के चालक और परिचालक दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने खाई में गिरे डंपर को देखा। तब इसकी उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने शवों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान चालक जयराज सिंह (28) पुत्र कुंवर सिंह और परिचालक संतोष सिंह (35) पुत्र विजेंद्र सिंह के रूप में हुई। दोनों मृतक कंडियाल गांव के निवासी बताए जा रहे है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। उधर हादसे की खबर गांव पहुंचने के बाद गांव में मातम पसरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button