Big Breaking: केदार में पीएम मोदी ने किया आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण
मोदी ने मंदिर में भगवान केदारनाथ भगवान का रुद्राभिषेक पूजा की
![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2021/11/05-nov-2021-pm-in-kedar.jpg)
केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया।
इससे पहले आज प्रातः जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल ले.ज. (से.नि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल आदि ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री केदारनाथ रवाना हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर में दर्शन को पहुंचकर भगवान केदारनाथ भगवान का रुद्राभिषेक पूजा की। उसके बाद आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि एवं मूर्ति का अनावरण किया।
पीएम मोदी ने केदारनाथ में पुनर्निमार्ण कार्यों का अवलोकन भी किया। दोपहर बाद प्रधानमंत्री जौलीग्रांट के लिए रवाना होकर दिल्ली लौट जाएंगे।