![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2021/10/Congresh-yashpal-arya-780x470.jpg)
अब कांग्रेस ने भी भाजपा को तगड़ा झटका दे डाला है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र ने कांग्रेस में घर वापसी बर ली है। दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में पिता-पुत्र ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
2017 में विधानसभा चुनाव से से ठीक पहले यशपाल आर्य ने बेटे से कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के चलते संजीव आर्य के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद वह भाजपा कैबिनेट में भी परिवहन मंत्री रहे। लेकिन पिछले कुछ समय से भाजपा के भीतर अपनी उपेक्षा के कारण आर्य ने अब बीजेपी को छोड़क घर वापसी कर ली है।
हालांकि सियासी हलकों में आर्य की घर वापसी का कारण बीजेपी में उपेक्षा से अधिक तराई में किसानों के विरोध को माना जा रहा है। किसानों के विरोध के चलते आर्य को संभवतः बाजपुर सीट खतरे में लगी। जबकि कांग्रेस के किसानों के समर्थन में आने से उन्हें यहां खुद को सुरक्षित मान चुके हैं।
उधर, यह भी माना जा रहा है कि आर्य के बाद यह कतार और भी लंबी हो सकती है। सिर्फ हरदा के नाराजगी के चलते कुछ लोगों की घर वापसी थमी हुई है। मीडिया रिपार्ट्स की मानें तो दीवाली तक 2016 के बागी भी वापस आ सकते हैं।
आर्य की सदस्यता के मौके पर दिल्ली में रणदीप सिंह सुरजेवाला, उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद थे।