Uttarakhand: दो पूर्व अधिकारियों की इस मामले में होगी जांच

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों पर नरमी बरतने के मूड में नहीं है। अब शासन ने आय से अधिक संपत्ति को लेकर दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि फिलहाल लिखित आदेश आना बाकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड शासन ने दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। दुग्ध संघ के इन दो पूर्व अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे थे।
बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की गोपनीय शिकायत भी मिली थी। मामले में विजिलेंस ने करीब डेढ़ माह तक इस मामले में गोपनीय जांच की। यह भी कि विजिलेंस ने अग्रिम जांच के लिए शासन से अनुमति मांगी थी। जिसपर शासन ने अपनी सहमति दे दी है। माना जा रहा है कि विस्तार से जांच के बाद इन अधिकारियों की गिरफ्तारी भी संभव है।