उत्तराखंडविविध

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बॉर्डर पर सेना के जवानों संग मनाई दिवाली

बदरीनाथ। उत्तराखंड के राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के अंतिम गांव माणा में भारतीय सेना के जवानों के साथ दीवाली का उत्सव मनाया। साथ ही विषम परिस्थितियों में सीमा के रक्षकों की हौसलाअफजाई की।

गुरुवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री, गढवाल रेजीमेंट के माणा गांव स्थिति कैंप में पहुंचे। उन्होंने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली की खुशियां बांटी और पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों के हौसलों पर पूरे देश को गर्व है। सीएम ने कहा कि आज सेना के साथ दिवाली मनाने का उनका सपना भी पूरा हुआ है। उनके बीच आकर मैं अभिभूत हूं।

माणा पहुंचेने पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सेना के जवानों का उत्साह देखने लायक रहा। इसबीच उनके साथ बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button