Uttarakhand: पौराणिक मंदिरों का संरक्षण जरूरीः महाराज
• एएसआई अधिकारियों से मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर भी की चर्चा
देहरादून/दिल्ली। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों के साथ मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर चर्चा की। साथ ही उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने पर जोर दिया।
पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक यदुवीर सिंह रावत समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर चर्चा करने के साथ-साथ उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने को कहा भी है।
बैठक में एएसआई निदेशक संरक्षण सुंदर पॉल, प्रदेश के संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत, यूटीडीबी के वित्त निदेशक जगत सिंह चौहान, पुरातत्व विभाग देहरादून के अधीक्षक मनोज सक्सेना, सहायक अधीक्षण पुरातत्व अभियंता आर के मीना, संरक्षण सहायक नीरज मैठाणी आदि मौजूद थे।