देहरादून

uttarakhand: 2025 तक बढ़ा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल

देहरादून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह माह का सेवा विस्तार मिल गया है। केंद्र सरकार ने सेवा विस्तार को बढ़ाकर 01 अक्टूबर से 31 मार्च 25 तक कर दिया है।

केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के अवर सचिव भूपेंद्र पाल सिंह द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस हैं। नियमों में छूट देते हुए उन्हें यह विस्तार दिया गया है।

1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव बनीं थीं। दो महीने का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया था।

राज्यपाल से मिली मुख्य सचिव
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शनिवार को राजभवन में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से राज्य के विभिन्न समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button