उत्तराखंड

Breaking News: उत्तराखंड कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

उपनल कर्मियों और आशाओं की मिली मानदेय वृद्धि की सौगात

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूर किया गया। कैबिनेट ने 10 साल से अधिक समय से सेवारत उपनल कर्मियों के मानदेय में 3000 रुपये की वृद्धि की है। जबकि 10 साल से कम वालों के मानदेय में 2000 रुपये की वृद्धि का निर्णय लिया है।

कैबिनेट मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि कैबिनेट में कुल 29 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई। अधिकांश पर सहमति बनने के बाद मंजूर कर लिया गया है।

भाजपा को छोड़ने के चलते यशपाल आर्य केबिनेट बैठक में शामिल नहीं थे। जबकि काबीना मंत्री सतपाल महाराज मौजूद नहीं थे। बंशीधर भगत वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े। हरक सिंह रावत बैठक में देरी से पहुंचे।

इनपर प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
• आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने 6500 रुपये दिए जाएंगे। पूर्व में दी जा रही धनराशि में 1000 रुपये मानदेय और 500 रुपये प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।
• सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओ को भाड़े का पैसा भी दिया जाएगा।
• सोमेश्वर अस्पताल के उच्चीकरण पर मंत्रिमंडल ने सहमति जताई। अस्पताल को 30 बेड से बढ़ाकर 100 बेड किया जाएगा।
• विधायक निधि से कटने वाली प्रशासनिक मद में 2 फीसदी धनराशि को घटाकर 1 फीसदी किया गया।
• खरीफ़ सत्र 2021• 22 में धान की खरीद नीति को मंजूरी दी गई।
• धान कॉमन और ग्रेड ए 1960 रूपए प्रति क्विंटल हुआ।
• जनपद चमोली में 777 नाली भूमि को आईटीबीपी को हस्तांतरित करने का निर्णय किया गया। 1978 से आईटीबीपी इस भूमि का उपयोग कर रहा है।
• ग्राम प्रधानों का मानदेय को 1500 से बढ़ाकर 3500 किया गया।
• राजकीय विद्यालयों और कॉलेज में तीन लाख टैबलेट देने को कैबिनेट ने मंजूरी दी।
• आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button