उत्तराखंडः नौकरशाहों के विभागों में बड़ा रद्दोबदल
उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नौकरशाहों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से विभाग वापस लिए गए हैं, तो कईयों को नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। बदलाव का मकसद शासन व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना माना जा रहा है।
मुख्य सचिव एसएस संधू को अब मुख्य स्थानिक आयुक्त दिल्ली की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। जबकि अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से ऊर्जा, उच्च शिक्षा, अध्यक्ष परिवहन व आयुक्त समाज कल्याण का पदभार हटाकर उन्हें अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं कारागार का दायित्व दिया गया है।
वहीं, मनीषा पवार से ग्राम्य विकास व कृषि उत्पादन लेकर उन्हें अवस्थापना विकास आयुक्त व अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद वर्धन से अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, वन पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी ली गई है, उन्हें अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास, राजस्व, शहरी विकास, आवास, मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास और नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई।
आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव वन पर्यावरण व संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई। उनसे प्रमुख सचिव गृह एवं कारागार हटाया गया है। एल फनाई से प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण विभाग लिया गया और आयुक्त समाज कल्याण दिया गया है। अभिनव कुमार को विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सूचना व खेल व युवा कल्याण की जिम्मेदारी दी गई।
आर मीनाक्षी सुंदरम को सचिव मुख्यमंत्री, ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, श्रम, वित्त और अध्यक्ष उत्तराखंड भवन व सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई। उनसे पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, कृषि आदि विभाग हटाए गए। शैलेश बगोली से शहरी विकास हटाया गया तो सचिव कार्मिक सतर्कता कृषि कृषि कल्याण उच्च शिक्षा विभाग दिए गए।
नितेश कुमार झा से सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग हटाया गया, उन्हें सचिव ग्रामीण निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। राधिका झा को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। अरविंद सिंह ह्याकि को सचिव परिवहन बनाया गया है। सचिन कुर्वे को सचिव ग्रामीण विकास खाद्य नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई।
सौजन्य को सचिव सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग किस जिम्मेदारी दी गई। बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध, दुग्ध विकास, सहकारिता की जिम्मेदारी दी गई। रविनाथ रमन से आबकारी विभाग हटाया गया, उन्हें सचिव विद्यालय शिक्षा प्राथमिक, माध्यमिक व तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई।
पंकज कुमार पांडे से सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व सूचना विभाग हटाया गया। उन्हें सचिव औद्योगिक विकास, खनन, आयुष, आयुष शिक्षा विभाग दिया गया। रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव परिवहन की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई।
हरीश चंद्र सिंह सेमवाल को सचिव आबकारी आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी दी गई। चंद्रेश यादव सह सचिव आयुष श्रम विभाग की जिम्मेदारी लेकर सचिव पुनर्गठन व संस्कृत शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। विजय कुमार यादव से सचिव वन व पर्यावरण विभाग वापस लिया गया। दीपेंद्र कुमार चौधरी से सचिव उच्च शिक्षा, खेल व युवा कल्याण से हटा कर सैनिक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई।