उत्तराखंडलोकसमाजविविधसंस्कृति

नेपाली गीतों और नृत्यों पर खूब बजी तालियां

छिद्दरवाला में गोर्खाली समाज द्वारा तीज महोत्सव आयोजित

रायवाला (चित्रवीर क्षेत्री की रिपोर्ट)। गोर्खली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति की ओर से तीज पर्व को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेपाली गीतों और नृत्यों की धूम रही।

रविवार को छिद्दरवाला साहबनगर स्थित प्राचीन हिमालय देवी मंदिर परिसर में आयोजित हरितालिका तीज महोत्सव का मुख्य अथिति स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल, उनकी पत्नी शशिप्रभा अग्रवाल और विशिष्ट अथिति पूर्व जिपं अध्यक्ष टिहरी अंबिका सजवाण ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि हिंदू धर्म में हरितालिका तीज का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजनों से अपनी प्राचीन और धार्मिक परंपराओं, संस्कृति, रीति रिवाजों के संरक्षण और संवर्धन को बल मिलता है। पंडित शलिकराम शास्त्री ने बताया कि हरितालिका तीज पर्व 9 सितंबर को है।

रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने नेपाली गीत सारी मलमल को.., रातो सारी फररर…, मई नाच्छु ढलकेर…, आयो तीज को लहर…, लाली गुरांस अजम्बरी…, यस्तो मनोस मेरो तीज…, हो मेरो रातो सारी…, माइती को देश आएँ.. आदि सामूहिक, युगल व एकल नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी। दशर्क दीर्घा में उन्हें खूब सराहा गया। संचालन गीता भंडारी ने किया।

कार्यक्रम में डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भवन सिंह पोखरियाल, जिपं सदस्य रीना रमन रांगड़, पूर्व जिपं सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, अनिता राणा, ग्राम प्रधान साहबनगर ध्यान सिंह असवाल, सोबन सिंह कैंतुरा, भगवान सिंह मेहर, कमलदीप कौर, बीडीसी अमर खत्री, उत्तरा कलूड़ा, नगर निगम पार्षद अनिता प्रधान, गोर्खली सुधार सभा छिद्दरवाला अध्यक्ष बुद्ध बहादुर गुरूंग, समिति अध्यक्ष संगीता गुरूंग, धीरज थापा, दिल बहादुर खत्री, दीपक थापा, केके थापा, अनूप कार्की, बर्फ सिंह पोखरियाल, विमला नैथानी, स्नेहलता भंडारी, प्रिया ढकाल, आरती थापा, संतोषी शर्मा, चित्रा ठकुरी, उमा शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button