जनता के मुद्दों पर लड़ा जाएगा निकाय चुनाव: विकास नेगी

ऋषिकेश। कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा। कहा कि कांग्रेस और इंटक के साथ मिलकर श्रमिकों की लड़ाई लड़ेगें, उनके अधिकार और सम्मान दिलाया जाएगा
विकास नेगी ने यह बात स्वर्गाश्रम स्थित वेद निकेतन आश्रम हॉल में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ज़िला पौड़ी के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। इससे पूर्व इंटक के ज़िलाध्यक्ष योगी संतोष सिंह ने मेहमानों और श्रमिक, कर्मचारियों का स्वागत किया। बैठक में इंटक के भविष्य की योजनाएं, सरकार द्वारा कर्मचारी, मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर विकास नेगी ने कहा कि कांग्रेस आगामी निकाय चुनाव में श्रमिकों के मुद्दों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने के साथ उन्हें उनका हक दिलाने का काम करेगी। कहा कि भाजपा मजदूरों का सम्मान नहीं करती, उन्हें सही मजदूरी नहीं मिल रही है। महंगाई के कारण उनका जीना मुहाल है।
ज़िलाध्यक्ष योगी संतोष सिंह ने कहा कि गाइड और पल्लेदार भाइयों के लिए छत की व्यवस्था सहित रामझूला पुल से ठेलियों की आवाजाही को लेकर काम किया जाएगा। कहा कि इंटक सभी 10 ट्रेड यूनियन के साथ एकजुट होकर श्रमिकों की लड़ाई लड़ रही है। पूरे देश में पंचायत, गांव तक समितियां पहुंच गई हैं और लोगों से संपर्क कर प्रदेश सरकार, केंद्र की भाजपा सरकार को बदलने का काम करेगी।
कार्यक्रम प्रदेश महासचिव आईटी अंशु सक्सेना, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. नारायण सिंह रावत, शिव चरण, ज़िला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, संदीप कुमार, हेमंत सिंह, जेहलू पाल, तिलक, रजनीकांत, मनोज पासवान, आनंद प्रजापति, दीनानाथ कुशवाह, दया प्रजापति, शुभम गोयल, अलखदेवा यादव, भगवान दास, सोमपाल, संजीव दिवाकर, सुनील शर्मा, मुकेश यादव, भोला पासवान, महेंद्र चौधरी, संजू दास, त्रिभुवन प्रसाद, रामआधार पासवान आदि मौजूद रहे।