देहरादून

बड़ा फैसलाः सहमति बनने तक नहीं काटे जाएंगे पेड़

देहरादून-ऋषिकेश सड़क परियोजना पर सभी पक्षों से होगी बात

देहरादून, 18 जुलाई। देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर उठ रही पर्यावरणीय चिंताओं और जनभावनओं को लेकर धामी सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने सात मोड़ क्षेत्र में पेड़ों के कटान पर फिलहाल रोक लगा दी है। स्पष्ट किया, जब तक सहमति और विश्वास का वातावरण नहीं बन जाता, तब तक पेड़ों का कटान स्थगित रखा जाएगा।

सरकार के मुताबिक यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसकी प्रक्रिया उच्च न्यायालय के निर्देशों और सभी वैधानिक व पर्यावरणीय स्वीकृतियों के अनुसार संचालित की जा रही है। परियोजना में वन्यजीव संरक्षण के दृष्टिगत लगभग 3.5 किमी. लंबे हाथी अंडरपास और छोटे वन्यजीवों के आवागमन के लिए विशेष कल्वर्ट का प्रावधान किया गया है। , जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष एवं सड़क दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की मृत्यु की घटनाओं में कमी लाने में सहायता मिलेगी।

सीएम धामी का कहना है कि विकास हमारे लिए आवश्यक है, लेकिन जनभावनाओं, पर्यावरण और स्थानीय हितों की अनदेखी कर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। प्रमुख सचिव व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी हितधारकों, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व विशेषज्ञों से फिर से संवाद स्थापित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश का विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनभावनाएं समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। आगे की सभी कार्यवाही संवाद, सहमति और व्यापक जनहित को प्राथमिकता देते हुए की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button