Rishikesh: शिवाजीनगर में मशरूम उत्पादन से जुड़ी महिलाएं
नगर निगम ने बनाए 25 से अधिक स्वयं सहायता समूह, दिया प्रशिक्षण

Rishikesh News : ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगारपरक योजनाओं का प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से एक समूह ‘जागृति’ शिवाजीनगर में मशरूम उत्पादन का लाभदायक काम कर रहा है।
नगर निगम द्वारा दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत निकाय क्षेत्र में 25 से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। जिनसे 250 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इन्हीं में से एक गु्रप जागृति स्वयं सहायता समूह शिवाजीनगर मशरूम उत्पादन करने लगा है। समूह अध्यक्ष मोनिका मित्तल ने बताया कि नगर निगम से उन्हें प्रशिक्षण व अन्य सहायता प्रदान की जा रही है। जिसके चलते महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ रही है।
नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में अन्य महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इन समूह को नगर निगम की अन्य गतिविधियों में भी सम्मिलित किया जा रहा है ताकि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो सके।