सुशील छाबड़ा ने तीसरी बार संभाली लायंस क्लब की कमान
सचिव पद पर सुमित चोपड़ा और कोषाध्यक्ष पर अरविंद किंगर का चयन
ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के चुनाव में सुशील छाबड़ा तीसरी बार अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। जिसके बाद उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य क्लब के साथ ही समाज की प्रगति और जनसेवा है। संगठन के सहयोग से यह काम पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
दूनमार्ग स्थित होटल अमेरिस में लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल का चुनाव कार्यक्रम धीरज मखीजा और पंकज चंदानी की देखरेख में पूरा हुआ। क्लब सदस्यों ने मत प्रक्रिया में शामिल होकर नई कार्यकारिणी का चयन किया। जिसमें सुशील छाबड़ा को अध्यक्ष, सुमित चोपड़ा को सचिव, अरविंद किंगर को कोषाध्यक्ष और सागर ग्रोवर को संयुक्त कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी 1 जुलाई 2023 को कार्यभार ग्रहण करेगी। सुशील छाबड़ा इससे पहले 2007 व 2012 में भी अध्यक्ष रहे हैं।
इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील छाबड़ा ने सभी क्लब सदस्यों का आभार जताया। कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को आगे बढ़ाने, समाज की मदद, सामाजिक सुधार को प्रोत्साहित करने और सदस्यों के विकास को बढ़ावा देने में है। कहा ि कवह हमेशा संगठन की उच्च मान्यता और गरिमा को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। सदस्यों की भागीदारी से पूरी टीम के लिए सेवा के भाव को जागृत रखेगी।
इस दौरान मौजूदा अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। मौके पर अभिनव गोयल, अतुल जैन, राही कपाड़िया, लविश अग्रवाल, विनय आडवाणी, धीरज अग्रवाल, अतुल सिंघल, गुड्डू सिंह, विशाल कक्कड़, सचिन गुरेजा, अतुल सिंघल आदि मौजूद थे।