ऋषिकेशः समृद्धि और अंशिका रहे बेबी शो के सरताज

ऋषिकेश। बसंतोत्सव 2026 के अवसर पर शुक्रचार को आयोजित बेबी शो में लगभग 45 बच्चों ने प्रतिभाग किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद समृद्धि राय चौधरी और अंशिका साहनी को प्रथम स्थान के लिए चुना गया।
झंडा चौक स्थित भरत मंदिर परिसर में आयोजित बेबी शो का मुख्य अतिथि डॉ. आनंद सिंह राणा ने किया। जिसके बाद शहर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. नरेंद्र रतूड़ी, डॉ. विनीता पुरी, डॉ. राजेश अग्रवाल और डॉ. रोहित उपाध्याय ने प्रतिभागी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
प्रतियोगिता में 0-3 वर्ष आयु वर्ग में समृद्धि राय चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि वीर उनियाल द्वितीय और देवांश मित्तल तृतीय स्थान पर रहे। अनंत प्रजापति व परी वर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं 3-5 वर्ष आयु वर्ग में अंशिका साहनी ने प्रथम, अतिक्ष गुप्ता ने द्वितीय, विधि तायल ने तृतीय स्थान, शशिका सक्सेना ने चतुर्थ और सार्थक राय चौधरी ने पंचम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर मेला संयोजक दीप शर्मा, विनय उनियाल, संयोजक यमुना प्रसाद त्रिपाठी, रंजन अंथवाल, सुशीला, महेश, सोनिया, अंजु रस्तोगी, मंजू बडोला, अजय कुमार, विकास नेगी, प्रवीण रावत आदि मौजूद रहे।



