ऋषिकेशधर्म कर्म

संतों ने किया सनातन धर्म की रक्षा का आह्वान

मायाकुंड में श्रद्धापूर्वक मनाई गई आदिगुरु शंकराचार्य जयंती

ऋषिकेशः शंकराचार्य आश्रम मायाकुंड में आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्रों के लिए शंकराचार्य रचित स्त्रोत पाठ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वहीं संतों ने सनातन के संरक्षण का आह्वान किया।

मंगलवार को गुरु चरण पादुका व समाधि पूजन के बाद संस्कृत विद्यालयों के छात्रों ने आदिगुरु शंकराचार्य रचित स्त्रोत पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में संस्कृत महाविद्यालय स्वर्गाश्रम के छात्र अंशुमन व्यास ने प्रथम, पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय के रवि शर्मा ने द्वितीय और मुनीश्वर वेदांग महाविद्यालय के सूरज बडोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दर्शन महाविद्यालय के छात्र हेमंत थपलियाल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

संत सम्मेलन में संतों ने आदिगुरु शंकराचार्य के जीवन, अद्वितीय विद्वता और सनातन धर्म के पुनर्जागरण में ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि भारत में चार मठों की स्थापना और वैदिक ग्रंथों के भाष्य आदिगुरु की ही देन हैं।

स्वामी दयाराम दास ने समाज को धर्मांतरण के कुचक्र से सचेत किया। स्वामी वागीश ने युवाओं से आदिगुरु के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। स्वामी कृष्णाचार्य ने वैदिक धर्म को विश्व का प्राचीनतम और शाश्वत मार्ग बताया। स्वामी अखंडानंद ने कहा कि प्रत्येक घर से एक बालक राष्ट्र और धर्म की सेवा के लिए आगे आए। दंडी स्वामी रामानंद तीर्थ ने कहा कि धर्म की रक्षा ही हर सनातनी का ध्येय होना चाहिए।

कार्यक्रम में आचार्य जितेन्द्र भट्ट, सुभाष डोभाल, केशव स्वरुप ब्रह्मचारी, संजय शास्त्री, एलपी पुरोहित, शैलेन्द्र मिश्रा, डॉ. जनार्दन कैरवान, विनायक भट्ट, डॉ. कमल डिमरी, रामकृष्ण पोखरियाल, राज्यमंत्री गिरीश डोभाल, स्वामी सुनील भगत, जगदीश प्रपन्नाचार्य, दमोदर दास, रमाबल्लभ भट्ट, सुशीला सेमवाल, रीना उनियाल, इन्दिरा आर्य, डॉ. ओम प्रकाश पूर्वाल, राजेन्द्र पाण्डेय, नरेश उनियाल, शिवप्रसाद सेमवाल, गंगाराम व्यास, मणिराम पैन्यूली, विजय जुगलान, नवीन भट्ट, सुधीर राय, नरेन्द्र सिंह नेगी, महिशानंद गिरि, सुनील सेमवाल, संदीप शास्त्री, शुभम नौटियाल, सूरज विजल्वाण, सुरेश पंत, दिनेश चन्द्र मास्टर, शंकर भट्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button