उत्तराखंडसियासत

अभियान के दूसरे दिन गांवों में निकली पदयात्रा

विधानसभा क्षेत्र में वोटर कार्ड बनाने को कांग्रेस महासचिव राजपाल चला रहे अभियान

ऋषिकेश। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की अगुवाई में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दूसरे दिन विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की। इस दौरान आम लोगों के साथ युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनाने के बारे जानकारियां दी गई।

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह भट्टोवाला, श्यामपुर गढ़ी, खैरीकला, खैरीखुर्द ठाकुरपुर, श्यामपुर और खदरी और दोपहर बाद शहर स्थित पुष्कर मंदिर, आदर्श ग्राम, सदानंद मार्ग, आशुतोषनगर आदि में पदयात्रा की। इसबीच राजपाल खरोला ने कहा कि जनजागरूकता अभियान से लोग जुड़ रहे हैं। इस दौरान युवाओं को वोट कार्ड बनाने के विकल्पों की जानकारी दी जा रही है।

खरोला ने कहा कि युवाओं को अपना वोटर कार्ड अवश्य बनवाना चाहिए। यह आपकी पहचान को ही साबित नहीं करता, बल्कि ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक के चुनाव में मतदान के लिए वैध आईडी है। इसका उपयोग कर हम विकासपरक सोच के व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुन सकते हैं। बताया कि 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले किशोर भी अपना वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।

अभियान में रमेश रांगड़, सतीश रावत, मनोज गुसाईं, विजयपाल सिंह पंवार, कुशाल सिंह सजवाण, बीएस कलूडा, अर्जुन रांगड़, कमल सिंह, शुभम जोशी, विवेक असवाल, सतेन्द्र सिंह रावत, मान सिंह तोपवाल, मनीष व्यास, सोहन सिंह रौतेला, निर्मल रांगड़, मनीष अग्रवाल, चंद्रमोहन नेगी, देवेन्द्र सिंह रावत, जसवीर रांगड़, पूरण बिष्ट, गौतम सिंह नेगी, महावीर बिष्ट, संजय रावत, जगवीर बिष्ट, धनवीर सिंह नेगी, निर्मल रावत, रतनदेव रयाल, देवी प्रसाद गैरोला, वीर पाल सिंह राणा आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button