ऋषिकेश
एनडीएस के छात्रों ने जाना, आग से कैसे करें बचाव

ऋषिकेश। अग्निशमन विभाग ने एनडीएस स्कूल में मॉक ड्रिल के जरिए बच्चों को आग से बचाव और आपातस्थिति में सतर्क रहने के उपायों की जानकारी दी।
विभागीय कर्मियों ने बच्चों को हर वर्ष 14 अप्रैल से आरंभ होने वाले राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह की जानकारी भी दी। बताया कि यह आयोजन 1944 में मुंबई बंदरगाह पर आग बुझाते समय शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की स्मृति से जुड़ा है।
मॉक ड्रिल के दौरान फायरमैन समरपाल, विशाल नेगी, सुधीर और सोनू कुमार ने विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। जिसके बाद विद्यार्थियों ने आग की घटनाओं के दौरान सतर्क रहने का संकल्प जताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी, शिक्षक और सहायक स्टाफ आदि मौजूद रहे।



