ऋषिकेश (शिखर हिमालय)। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की महिला विंग ने सामाजिक कार्यों की शृंखला में रविवार को एक जरूरतमंद परिवार को कन्या के विवाह के लिए सामान प्रदान किया।
महिला विंग की कोऑर्डिनेटर (लाइन) गीता अरोड़ा ने बताया कि संस्था के पास आर्थिक रूप से कमजोर एक परिवार की कन्या के विवाह में मदद की जानकारी आई थी। जिसका विंग ने तत्काल संज्ञान लिया। बताया कि विंग द्वारा कन्या के परिवार को उसके विवाह के लिए एक बेड, गद्दा, तकिया, रजाई, साड़ी और नगद धनराशि प्रदान की गई।
इसबीच क्लब के मीडिया प्रभारी सुमित चोपड़ा ने बताया कि संस्था जरूरतमंदों की मदद को हमेशा तत्पर रहती है। इससे पूर्व में भी आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों और परिवारों को संस्था ने विवाह, बीमारियों के उपचार आदि में आर्थिक सहायता करती रही है। इस मौके पर सरिता छाबड़ा, मोनिका गुप्ता, रेनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।